कोरोना पर अच्छी खबर, ठीक हो रहे हैं लोग, रिकवरी रेट में हुई बढ़ौतरी, जानें राज्यवार आंकड़ा

कोरोना पर अच्छी खबर, ठीक हो रहे हैं लोग, रिकवरी रेट में हुई बढ़ौतरी, जानें राज्यवार आंकड़ा

सेहतराग टीम

विश्व स्वास्थ्य संगठन के अनुसार कोरोना वायरस (Corona Virus Cov-19) लगभग सभी देशों को अपनी चपेट में ले चुका है। दुनियाभर में 30 लाख 90 हजार 445 लोग कोरोना वायरस की चपेट में हैं। इनमें 217769 लोगों की मौत हो चुकी है। जहां एक तरफ पूरी दुनिया के वैज्ञानिक इसका इलाज ढूढ़ने में लगे हुए हैं तो वहीं दूसरी तरफ सरकारें और स्वास्थ्य विभाग कोरोना से बचाव करने के लिए पूरी तरह से हरकत में हैं। वहीं स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार भारत में कोरोना वायरस के कुल एक्टिव पीड़ितों की संख्या 25007 पहुंच चुकी है। एक्‍ट‍िव पीड़ितों में विदेशी मरीज भी शामिल हैं। अभी तक 8889 मरीज पूरी तरह ठीक हो चुके हैं। आंकड़ों के मुताबिक इस संक्रमण से पूरे देश में 1147 लोगों की मौत हुई है। एक माइग्रेटेड मरीज को मिलाकर देश में कोरोना के कुल कन्‍‍‍‍‍फर्म 35043 मामले पाए गए हैं।

पढ़ें- कोरोना वायरस की हर जानकारी और मदद के लिए यहां देखें राज्यवार हेल्पलाइन नंबर

स्वास्थ्य मंत्रालय व गृह मंत्रालय ने प्रेस कांफ्रेंस में कल कोरोना वायरस को लेकर नई जानकारियां दी थीं। स्वास्थ्य मंत्रालय के संयुक्त सचिव लव अग्रवाल ने बताया था कि 24 घंटे में 630 लोग ठीक हुए हैं और कुल रिकवरी रेट 25.19 फीसदी है।

राज्य

कुल मामले

ठीक हो चुके

मौतें

आंध्र प्रदेश

1403

321

31

अंडमान एंड निकोबार आइसलैंड

33

16

0

अंरुणाचल प्रदेश

1

1

0

असम

42

29

1

बिहार

418

82

2

चंडीगढ़ 

56

17

0

छत्तीसगढ़

40

36

0

दिल्ली

3515

1094

59

गोवा

7

7

0

गुजरात 

4395

613

214

हरियाणा

313

209

3

हिमांचल प्रदेश 

40

28

1

जम्मू एंड कश्मीर 

614

216

8

झारखंड़

109

20

3

कर्नाटक

565

229

21

केरल

497

383

4

लद्दाख

22

16

0

मध्य प्रदेश 

2660

482

137

महाराष्ट्र 

10498

1773

459

मणिपुर

2

2

0

मेघालय

12

0

1

मिजोरम

1

0

0

नागालैंड

0

0

0

ओडिशा

125

39

1

पांडुचेरी

8

5

0

पंजाब

357

90

19

राजस्थान

2584

836

58

तमिलनाडु

2323

1258

27

तेलांगना

1038

397

26

त्रिपुरा

2

2

0

उत्तराखंड

57

36

0

उत्तर प्रदेश 

2203

513

39

वेस्ट बंगाल

795

139

33

भारत में कुल मामले

35043

8889

1147

 

इसे भी पढ़ें-

Covid-19: जानिए भारत में कोरोना के कुल कितने मामले?

 

Disclaimer: sehatraag.com पर दी गई हर जानकारी सिर्फ पाठकों के ज्ञानवर्धन के लिए है। किसी भी बीमारी या स्वास्थ्य संबंधी समस्या के इलाज के लिए कृपया अपने डॉक्टर की सलाह पर ही भरोसा करें। sehatraag.com पर प्रकाशित किसी आलेख के अाधार पर अपना इलाज खुद करने पर किसी भी नुकसान की जिम्मेदारी संबंधित व्यक्ति की ही होगी।